रायपुर: पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बलों के साथ पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान सहित अन्य संदिग्ध जगहों में चेकिंग की जा रही थी।
इस बीच गुढ़ियारी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ गुढ़ियारी क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की चेकिंग की गई। इस दौरान गोंदवारा स्थित अंडर ब्रीज के नीचे एक दोपहिया वाहन में 3 लड़के सवार होकर जा रहे थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। चेकिंग टीम ने लड़कों को रोककर पूछताछ करने पर एक लड़के ने अपना नाम शुभम वर्मा निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया व 2 लड़के विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक है। चेकिंग टीम के सदस्यों ने तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास 1 कट्टा एवं 2 बटनदार धारदार चाकू पाया गया।
पुलिसियां पूछताछ में तीनों युवको ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में कट्टा एवं चाकू लेकर घूमना बताया गया। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कट्टा, चाकू तथा घटना से संबंधित एक्टिवा वाहन जब्त कर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।










