छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी के ठिकानों पर सेंट्रल GST का छापा, शहर में मचा हड़कंप

बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीदास वाधवानी के फर्म में सेंट्रल GST ने छापेमारी की है। टीम फर्म के संचालक देवीदास वाधवानी से स्टाॅक और बिल की जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है रायपुर की चार सदस्यीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक टीम के सदस्यों का देर रात तक सर्वे का काम जारी रहा है। जीएसटी की टीम जिन कागजातों की मांग कर रही है फर्म के संचालक उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। बताया जा रहा है जीएसटी कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। दस्तावेजों के साथ जीएसटी को फर्म के खिलाफ शिकायत मिली थी।

वहीं शहर के कपड़ा कारोबारियों पर भी GST की छापेमार कार्रवाई जारी है। बिलासपुर में सेंट्रल GST की रेड से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *