भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बड़ेडोंगर में की कई घोषणाएं

कोंडागांव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत केशकाल के बड़ेडोंगर पहुंचे। सीएम भूपेश इलाके की जनता से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोंडागांव विधानसभा के ग्राम बड़ेडोंगर में कई घोषणाएं की:-

बड़ेडोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा।

बड़ेडोंगर में जिला सहकारी बैंक की शाखा की घोषणा।

फरगांव के कोनगुड़ में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल।

बड़ेडोंगर पर्यटन को बढ़ावा के लिए मंगल भगन का निर्माण।

घोटियामुंडा चांदाबेड़ा मार्ग पर नाले में पुल निर्माण।

बड़ेडोंगर के दंतेश्वरी मंदिर में अधूरे कार्य को पूरा करने की घोषणा, मंदिर में प्रस्तावित नए विकास कार्यों की स्वीकृति।

शंकरपुर, कुम्हार बड़गांव, पांडेआठगांव, चिंगनार, हिर्री, भंडार सिवनी, माझीआठगांव में नए स्कूल भवनों की घोषणा।

जैतपुरी से गिरोला मार्ग पर पुलिया निर्माण की घोषणा की है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिला अस्पताल में हमर लैब का उद्घाटन किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *