BREAKIMG : पाइपलाइन चोरी के फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेंरा खदान में हुई पाइपलाइन चोरी के मामले में फरार 3 आरोपियों को लखनपुर पुलिस ने ग्राम कटकोना से गिरफ्तार कर 9 जून दिन गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेंरा खदान गार्ड प्रभारी मोहम्मद रिजवान खान अमेरा खदान में हुए चार नग पाइप चोरी के मामले में लखनपुर थाना पहुँच 5 जून को रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया था। लखनपुर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 34 भा द स के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया चोरी की घटना घटित होने एवं चोरी घटना पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में लखनपुर थाना प्रभारी रॉबिंसन गुड़िया के द्वारा टीम गठित करते हुए ग्राम कटकोना गिरफ्तारी हेतु रवाना हुए थे।

संदेही युवक मनीज रजवार उम्र 19 वर्ष ग्राम कटकोना थाना लखनपुर निवासी को पूछताछ करने पर युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया साथ ही इस कृत्य में शामिल अन्य युवकों के नाम भी उसके द्वारा बताए गए जो घटना दिनांक से फरार थे। लखनपुर पुलिस मनीज रजवार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक रिमांड में भेजने के बाद फरार 3 आरोपियों की तलाश में लखनपुर पुलिस जुटी थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *