आठ महीने तक नाबालिक लड़की से करता रहा रेप , आरोपी पुलिस के कब्जे में

छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप के मामले में लेह-लद्दाख से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस नाबालिक लड़की को उसके कब्जे से बरामद करके बालोद पहुंच गई.

बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बालोद के डौंडीलोहारा क्षेत्र के एक गांव की लड़की का अपहरण कर लिया था. उसके बाद से ही उस नाबालिक लड़की का मोबाइल आरोपी ने स्विच ऑफ कर दिया था ताकि लड़की का लोकेशन किसी को ना मिल पाए. उसके बाद आरोपी नाबालिक लड़की को लेकर लेह लद्दाख चला गया और वहां लड़की के साथ आठ महीनों तक रेप करता रहा.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर 2021 को नाबालिक लड़की के परिजनों ने अपनी लड़की के लापता होने की शिकायत डौंडीलोहारा थाने में दर्ज कराई थी. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था. इसके बाद से बालोद पुलिस लापता नाबालिक की तलाश में जुट गई थी. पुलिस को जांच के दौरान बुल्लूटोला गांव में रहने वाले तिलकराम मानिकपुरी पर संदेह हुआ.

इसके बाद साइबर सेल की मदद से तिलकराम का लोकेशन ट्रेस किया गया. पुलिस को तिलकराम का लोकेशन लेह लद्दाख में होने की जानकारी मिली. जिसके बाद से डौंडीलोहारा थाना की एक टीम लेह लद्दाख के लिए रवाना हुई और तिलकराम के मोबाइल लोकेशन के आधार पर वहां दबिश दी. दबिश के दौरान नाबालिक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया और आरोपी तिलकराम को कस्टडी में लेकर बालोद पहुंची.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *