टाटा मैजिक और बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

गरियाबंद। जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ तेज रफ्तार टाटा मैजिक और बाइक के बीच भिड़ंत हुई है। दोनों के बीच टक्कर से बाइक में आग लग गयी। इससे दो युवक बुरी तरह से आग में झुलस गए। इससे उनकी मौकेर पर ही मौत हो गई। वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा घटनाक्रम पांडुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राजिम निवासी देवनारायण यादव और करण ध्रुव शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी बीच दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ़्तार टाटा मैजिक से बाइक की भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी भीषण थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमे आग लग गई। आग लगने से देखते ही देखते बाइक सवार घायल दोनों शख्स झुलस गये। हादसे के बाद फौरन पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही एक बच्ची को गंभीर चोट आई हैं, जिसका उपचार जारी हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *