युवक ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शादी के बाद बच्चे नहीं होने से युवक तनाव में रहता था। इसे लेकर उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा भी होता था। फिलहाल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार, मगररोडा गांव निवासी हेमलाल यादव (25) ने बुधवार रात को परिवार के साथ खाना खाया और फिर सोने चला गया। अगले दिन सुबह पत्नी की नींद खुली तो देखा कि हेमलाल का शव फांसी पर लटका हुआ है। उसने परिजनों को इसीक जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया।

हेमलाल की शादी के दो साल पहले हुई थी, लेकिन बच्चे नहीं थे। इसे लेकर अक्सर पत्नी से विवाद भी होता था। बताया जा रहा है कि देर रात भी शराब के नशे में उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *