बड़ी खबरः सड़क के पास खेल रही थी मासूम बच्ची, बोरवेल की गाड़ी ने रौंदा, मौके पर मौत

कोरबा। बोरवेल के अंदर नहीं बल्कि जमीन से बाहर मासूम बच्ची का काल आ गया। सड़क के पास ढाई साल की मासूम बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान बोरवेल की गाड़ी ने उसे रौंद दिया। मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा अंतर्गत ग्राम नगोईबछेरा में एक बच्ची खेलते खेलते सड़क के पास पहुंच गई। इसी दौरान मार्ग से बोरवेल की गाड़ी गुजर रही थी। मासूम बोरवेल गाड़ी के नीचे आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने मौके पर जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। ज्ञात हो कि हाल ही में चांपा-जांजगीर के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फिहरीद में राहुल साहू का रेस्क्यू कर मौत के मुंह से बचा लिया गया। राहुल बोरेवेल में फंसा हुआ था। यहां बोरवेल का गड्ढा नहीं, बल्कि बोरवेल के वाहन ने ही मासूम को कुचल दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि मासूम का काम जमीन के भीतर से बाहर आ गया था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *