रायगढ़ जिले में 24 जून की रात को हुई ड्राइवर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। तीन लोगों ने मिलकर उसका चाकू से गला रेत दिया था। जिसके चलते उसका जान गई थी। तीनों ने मिलकर उसका ट्रक लूटना चाहा था। वह गाड़ी लेकर भाग भी रहे थे। मगर रास्ते में ड्राइवर की नींद खुल गई। इसके बाद तीनों ने उसे मार दिया। वहीं ट्रक का डीजल भी खत्म हो गया। जिसके कारण तीनों ड्राइवर को मारने के बाद भाग गए थे। अब पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।
तीनों ने बताया कि हम पहाड़ मंदिर रोड पर 24 जून की रात को गए थे। वहां हमने देखा कि वहां बड़ी गाड़ियों कीे नो इंट्री है। उस दौरान बहुत सारी गाड़ियां खड़ी थी। उसी वक्त हमने देखा था कि संतोष दुबे भी अपने ट्रक में बैठा था। उसने काफी शराब पी रखी थी। वह ट्रक भी चालू नहीं कर पा रहा था। पूछने पर पता चला कि उसकी गाड़ी में आयरन गोली ही लोड है। वह भी बड़ी मात्रा में, इसके बाद तीनों ने गाड़ी स्टार्ट करने के बहाने ट्रक में चढ़ गए और ट्रक को लेकर निकले गए थे। ड्राइवर शराब के नशे में सो गया था। तीनों अभी तिलगा घाट पहुंचे थे तभी ड्राइवर की नींद खुल गई। ये देखने पर उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों ने पहले तो उसे पीटा। फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
तीनों ने बताया कि हत्या करने के बाद भी वह आगे बढ़ना चाहते थे। लेकिन ट्रक का डीजल ही खत्म हो गया। जिसके बाद हम पकड़े जान के डर से गाड़ी छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से पुलिस ने 2 कट्टा, धारदार चाकू और मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।











