हाथियों का आतंक सो रही एक महिला की कुचलकर ली जान

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है। यहां सो रही एक महिला को हाथी ने कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुँचा। मामला दुलदुला वन परिक्षेत्र के सपघरा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुलदुला वन परिक्षेत्र के सपघरा में एक महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हाथी ने महिला के घर को भी नुकसान पहुँचाया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *