छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 161 नए मामले, कोई मौत दर्ज नहीं

छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से अपने पैर फैला रहा है हालांकि इस बार संक्रमण की दर काफी धीमी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 161 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,54,636 हो गई है।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दुर्ग में 37, रायपुर में 29, बिलासपुर में 18, सूरजपुर में 12, बलौदाबाजार में 11, सरगुजा में 10 और राजनांदगांव में नौ मामले सामने आए, जबकि 10 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज तीन लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 101 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,54,636 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,39,558 रोगी इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1,040 उपचाराधीन रोगी हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,038 लोगों की मौत हुई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *