BREAKING : होटल में युवती को अकेली पाकर किया दुष्कर्म , आरोप में अक्षय कुमार गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक युवती से दुष्कर्म करने वाले अक्षय कुमार को जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना जशपुर जिले की है। चार पहले एक होटल (लॉज) में अकेली पाकर दुष्कर्म किया था। मामले में आरोपी अक्षय के खिलाफ धारा 366, 376 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी अक्ष्य कुमार
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 2017 की है। 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया 20 दिसंबर 2017 को वह अपने निजी कार्य से जशपुर आई थी। राज ज्यादा होने पर वह यहां के एक लॉज में कमरा ले लिया। लॉज के रजिस्टर में अपना नाम एवं मोबाईल नंबर दर्ज कराया था। कमरे में जाने के बाद अक्षय कुमार नागेश नाम के शख्स ने कॉल कर कहा कि कंबल की जरूरत हो तो बता देना।
रात को ठंड लगने पर युवती ने अक्षय नाम के उक्त शख्स को कंपल लाने के लिए बोला। इसके बाद युवक युवती के कमरे में पहुंचा और उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने युवती से जबरदस्ती संबंध बनाया। इसके बाद युवक ने युवती को कहा कि वह उससे शादी कर लेगा इसलिए यह बात किसी को मत बताना। इज्जत लुटा चुकी युवती युवक के झांसे में आ गई।
इसके बाद अक्षय कुमार ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया और 2017 से 2022 तक अलग अलग तिथियों में युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को पता चला कि अक्षय कुमार किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब युवती ने उसके पास पहुंची तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।
जशपुर कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद इस मामले में जांच में युवती का शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्रवाई 24 घंटे के भीतर पूरी की गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *