महिला को जिंदा जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। गुना जिले के बमोरी थाना इलाके के धनोरिया गांव में एक आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला 70 से 80प्रतिशत तक झुलस गई हैं। जिसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

महिला को जिंदा जलाने के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पीड़िता के पति अर्जुन ने बताया है कि गांव के ही कथित दबंग हनुमत, प्रताप और श्याम किरार उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। शनिवार शाम को पता लगा कि आरोपी द्वारा जमीन की जुताई की जा रही है। सूचना मिलने पर महिला रामप्यारी खेत पर पहुंच गई। यहां आरोपियों ने महिला पर डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। अर्जुन ने बताया कि जब वो खेत पर पहुंचे तो वहां से आरोपी हनुमत, प्रताप और श्याम किरार और इन तीनों की पत्नियां ट्रैक्टर से ही भाग रही थीं।

पीड़ित महिला लगभग 80 फीसदी तक जल चुकी हैं। पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत होने के कारण भोपाल रेफर कर दिया गया है। मामले में पीड़ित महिला के पति अर्जुन की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमे से 2 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *