प्रदेश में 91 नए मरीजों की हुई पहचान , स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना को दी मात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को यहां 91 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार 21 हो गई है। वहीं दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर कोरोना संक्रमण को मात दी है। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। उन्होंने दोबारा कोरोना की जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री 25 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने दिल्ली से लौटकर जांच कराई थी। संक्रमण की पुष्टि के बाद से ही सिंहदेव रायपुर स्थित बंगले में आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे थे।इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में 91 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। इसमें सबसे अधिक 26 मामले रायपुर में मिले हैं। बिलासपुर में 12 और दुर्ग में 9 मरीज मिले हैं। बताया गया कि रविवार को केवल 4412 संदिग्ध नमूनों की जांच की गई। यह सामान्य दिनों की अपेक्षा आधे से भी कम है। इस मान से रविवार को कोरोना संक्रमण दर 2.06% तक पहुंच गई। शनिवार को संक्रमण दर 1.39% ही थी। उस दिन 11 585 नमूनों की जांच के बाद 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *