पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट…अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश , जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ लिया है। जुलाई माह की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में लिए ऑरेंज अलर्ट व तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश होगी।बता दें प्रदेश मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आने वाले 48 घंटों में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन तीनों जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

सुबह से लगी है झ़ड़ी
सोमवार को सुबह से ही झड़ी लगी हुई है। बारिश के कारण मौसम का काफी खुशनुमा हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसतन तापमान 30 डिग्री रहा। वहीं अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण भारी बारिश होगी। रविवार को भी कई जिलों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई है। रायपुर व दुर्ग जिलों के साथ ही बस्तर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार जिलों में भी बारिश हुई और अगले 24 घंटे और बारिश होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *