BREAKING : पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायगढ़। जिले में एक किसान ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मृतक किसान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भुइयापारी निवासी नरेश गुप्ता (35) खेती-किसानी करता है। बताया जा रहा है कि वह अपने दो बच्चों शौर्य (5) और सिम्मी (3) को घुमाने की बात कहकर बाइक से ले गया था। इसके बाद काफी देर तक नहीं लौटा। शाम होने लगी तो नरेश की पत्नी ने अपने भतीजे को तलाश करने के लिए भेजा। घर से करीब 5 किमी दूर डबरी के पास पहुंचा तो वहां दोनों बच्चों का तैरता हुआ शव मिला। उसने नरेश की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर ही पीपल के पेड़ से नरेश का शव फांसी से लटका हुआ था।

मृतक के भतीजे ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले और नरेश का शव नीचे उतरवाया। पुलिस को नरेश के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *