नौकरी लगाने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. जिले में नौकरी लगाने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अलग-अलग तीन लोगों को गुमराह कर बोला कि NMDC में मेरी चलती है। नौकरी लगवा दूंगा, लेकिन इसके लिए पैसे लगेगें। ऐसा कहकर आरोपी ने एक महिला से 12 लाख और अन्य 2 लोगों से 8-8 लाख रुपए ले लिए। जब नौकरी नहीं लगाई तो लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, किरंदुल की रहने वाली महिला शहजादी सत्तार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की साल 2013 में परिचित के पवन डेविड (40) उनके घर आया। दामाद की NMDC में नौकरी लगा दूंगा कहा। फिर बोला कि नौकरी के लिए पैसे लगेंगे, ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों को मैनेज करने पड़ते हैं। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने 12 लाख रुपए दे दिए। लेकिन साल 2022 तक नौकरी नहीं लगाई। जब भी नौकरी लगाने की बात कहती तो आरोपी टाल मटोल करता रहता था। महिला को एहसास हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई।

अन्य दो लोगों से लिए 16 लाख रुपए

आरोपी ने शहर के अन्य 2 लोगों को भी अपने जाल में फंसाया। शहर के ही रहने वाले दिनेश पटेल से नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख रुपए नगद और 1 लाख रुपए चेक से ले लिए। इसके अलावा एक और अन्य युवक से भी इसी तरह 7 लाख कैश और 1 लाख चेक से लिए। दोनों को नौकरी लगाने का झांसा देकर कुल 16 लाख रुपए की ठगी की। इधर, FIR के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके किरंदुल निवास से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी खुद भी NMDC का कर्मचारी है। गिरफ्तारी के बाद इसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में रखने की मांग की गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *