भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारी रेप केस में जेल पहुंच गया है। बीएसपी कर्मचारी ने भिलाई की एक युवती को मदद का भरोसा दिलाया और रायपुर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती को 500 रुपए पकड़ाकर घर जाने कहा और किसी को कुछ भी नहीं बताने की चेतावनी दी। घर पहुंचकर युवती ने अपनी बुआ को सारी बताई। इसके बाद आरोपी बीएसपी कर्मी पकड़ाया।
घटना रायपुर के महादेव घाट के पास की है। दरअसल भिलाई निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ से झगड़ा कर मैत्री बाग के पास सड़क किनारे परेशान खड़ी थी। इस दौरान महेश चंद्राकर नाम का अधेड़ वहां पहुंचा। उसने बताया कि वह बीएसपी कर्मी है। उसने युवती से परेशानी का कारण पूछा और मदद का भरोसा दिलाया।
युवती उसके झांसे में आ गई और उसके साथ बाइक पर बैठ कई। बीएसपी कर्मी महेश चंद्राकर युवती को घर छोड़ने की जगह उतई के रास्ते महादेव घाट के पास एक खंडहर में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद युवती को 500 रुपए पकड़ाया और एक कागज में अपना नाम पर मोबाइल नंबर लिखकर दे दिया। बीएसपी कर्मी ने सोचा कि युवती किसी को कुछ नहीं बजाएगी।











