आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश सचिव पद पर भूमिका ध्रुव की नियुक्ति

महासमुंद : आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश सचिव पद पर भूमिका ध्रुव की नियुक्ति की गई है। अपनी नियुक्ति पर भूमिका ध्रुव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास करेंगीं।

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव ने भूमिका ध्रुव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति के बाद आज गुरूवार को भूमिका ध्रुव ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर कई विषयों पर चर्चा की।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रमुख रूप गज्जू ध्रुव, रानी मरकाम, लक्की ध्रुव, हेमंत ध्रुव, योगेश ध्रुव आदि मौजूद रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *