पटरी पर मिली सिर धड़ से अलग लाश, बेटे ने पिता को शराब न पीने की दी थी सलाह, पिता ने ट्रेन से कट कर दे दी जान…

कोरबा :  सीतामढ़ी इलाके में बेटा ने अपने पिता को शराब से दूर रहने की सलाह दी थी, तो पिता ने कुछ दिन जरूर अमल किया, लेकिन जब उससे नहीं रहा गया तो उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं परिवार में मातम का माहौल है.

दरअसल, मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे देर रात एक सिर कटी हुई लाश मिली. इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर ने चौकी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की. मृतक की पहचान सीतामढ़ी निवासी 50 वर्षीय अजय गुप्ता के रूप में की गई.

पुलिस ने मृतक के परिजनों से जब जानकारी ली, तो बेटे ने कहा कि उसके पिता शराब के आदी थे. शराब पीने के लिए बार बार मना किया जाता था, लेकिन उसके बावजूद वह नहीं मानते थे.

बेटे ने बताया कि इस बार उन्होंने कुछ दिनों के लिए शराब जरूर छोड़ा था, लेकिन फिर से पीना शुरू कर दिया था. उसे फिर से मना करने पर वह घर से गुस्से में निकल गए थे, तब उन्हें रात को पता चला कि रेलवे ट्रैक पर उसकी सिर कटी लाश मिली है.

मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी लालन पटेल ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *