अवैध रूप से शराब बेचते हुए आरोपी अजय यादव शराब सहित गिरफ्तार

रायपुर – थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित खालबाड़ा बस्ती में एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अजय यादव निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर कब्जे से *कुल 39 पौवा देशी शराब कीमती 4,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 391/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *