अड़सरा के ढोढ़ीपारा में हाथियों ने मचाया उत्पात, दो ग्रामीणों के मकान को ढहाया

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक बार हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार की रात अचानक पहुंचे हाथियों के दल ने ग्राम अड़सरा के ढोढ़ी पारा में उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के मकान को ढहा दिया। बाड़ी व खेतांे में मक्का व धान की फसल को रौंदकर तहस नहस कर दिया। पसान रेंज में 25 हाथी विचरण कर रहे है।
हाथियों के दल ने मध्य रात्रि को ढोढ़ीपारा बस्ती में प्रवेश किया। यहां हाथियांे ने दो घरों को ढहा दिया। सुखद रहा कि उस समय घर में कोई भी मौजूद नही था। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव पहंुचे। अधिकारी हाथियों की निगरानी में जुटे हुए हैं। गांव में मुनादी करा दी गई है। गांव में सीमा में रहने वाले लोगों को पंच रतन सिंह के आवास में ठहराया गया। वन अमले की सक्रियता से कोई जनहानि नही हुई है। वन विभाग हाथियों द्वारा किए गए नुकसानी का सर्वे किया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार फसल नुकसानी का आंकलन नही किया जा रहा है। क्योंकि हाथी क्षेत्र में जमें हुए हैं। इस दौरान ग्रामीणो के खेतों में फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे है। हाथियों के क्षेत्र से अन्यत्र जाने के बाद आंकलन किया जाएगा और पीड़ितो को मुआवजा दिलाने हेतु कार्रवाई की जाएगी। उधर केंदई रेंज में 21 हाथी कापा नवापारा के पास जंगल में विचरण कर रहे है। हाथियो का यह समूह भी बीती रात ग्रामीणों के खेतो में पहुंच गया था। वहां लगे फसलो को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग द्वारा मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि जंगल की ओर न जाएं, रात के अंधेरे में बाहर न निकलें।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *