नेहरू जी ने की थी जिस काम की शुरुआत, वह मेरे आने के बाद पूरा हुआ…, राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री मोदी

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का नया भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती इकोनॉमी है और निरंतर अपनी इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है कि Environment clearance के नाम पर देश में आधुनिक Infrastructure के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था।

जहां आप बैठे हैं एकता नगर में यह आंखें खोलने वाला उदाहरण है। कैसे अर्बन नक्सलों ने, विकास विरोधियों ने इतने बड़े प्रकल्प सरदार सरोवर डैम को रोक कर रखा था। इसका शिलान्यास देश आज़ाद होने के तुरंत बाद किया गया था। सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में बड़ी भूमिका निभाई। शिलान्यास किया, लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गए। यह पर्यावरण विरोधी है ऐसा अभियान चलाया और बार- बार उसके रोका गया। पीएम ने कहा जिस काम की शुरुआत नेहरू जी ने की थी वो काम पूरा हुआ मेरे आने के बाद।

पीएम मोदी ने कहा, ”ये अर्बन नक्सल आज भी चुप नहीं हैं। आज भी खेल खेल रहे हैं। उनके झूठ पकड़े गए उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्हें राजनीतिक समर्थन मिल जाता है कुछ लोगों का। भारत में विकास को रोकने के लिए कई ग्लोबल संस्थाएं भी तूफान खड़ा कर देती हैं और ये हमारे अर्बन नक्सल उनको माथे पर लेकर नाचते रहते हैं और रुकावट आ जाता है।” पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से समझौता किए बिना संतुलित रूप से विचार करके आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सल झूठे प्रचार से वर्ल्ड बैंक और न्यायपालिका को भी प्रभावित करते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *