New Delhi : जब वर्षा देव निर्णय लेता है….. राकांपा ने राहुल की वर्षा वाली रैली के बाद पवार की रैली को याद किया

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 2019 में एक उपचुनाव के दौरान वर्षा में शरद पवार द्बारा दिये गये भाषण और रविवार को मैसूर में बारिश के बीच राहुल गांधी द्बारा दिये गये भाषण के बीच समतुल्यता दिखाने की कोशिश की। राकांपा प्रवक्ता क्लाईड कास्ट्रो ने ट्वीट किया, ” समय ने साबित किया है और समय साबित करेगा। जब वर्षा देव आपको आशीर्वाद देने का फैसला करेगा तब विपक्षी खेमे में जल्द तूफान आएगा। ’’

वह गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैसूर में एक रैली में गांधी द्बारा दिये गये भाषण का हवाला दे रहे थे। कास्ट्रो ने अक्टूबर, 2019 में एक लोकसभा उपचुनाव के दौरान सतारा में पवार द्बारा रैली को संबोधित करने और रविवार को गांधी की रैली की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं। पवार ने 18 अक्टूबर, 2019 को राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया था। राकांपा सदस्य उयदनराजे भोसले के इस्तीफ़े से यह उपचुनाव कराया गया था। भोसले भाजपा में चले गये थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *