कॉलेज में बुर्का पहनकर छात्रों ने किया डांस, चार सस्पेंड; कॉलेज का दावा- ये मुस्लिम स्टूडेंट

मंगलुरु। मंगलुरु के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गाने पर बुर्का परनकर डांस करने वाले चार छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि, यह डांस पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट एसोसिएशन का एक इवेंट चल रहा था। इस बीच बॉलीवुड गानों पर डांस परफॉर्मेंस चल रहे थे। यहां स्टेज पर 4 लड़कों का ग्रुप बुर्का पहनकर आया और दबंग 2 के फेविकॉल गाने पर डांस करने लगा। इसी डांस की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक्शन लेते हुए चारों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। कॉलेज मैनेजमेंट इस मामले की जांच भी करवा रहा है।वहीं मामले पर सेंट जोसफ इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, स्टूडेंट एसोसिएशन के अनौपचारिक इवेंट के दौरन किए गए डांस की क्लिप सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रही है। दरअसल ये डांस मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने ही किया था। हालांकि यह निर्धारित प्रोग्राम का हिस्सा नहीं था। इसलिए डांस करने वाले छात्रों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज ऐसे किसी भी काम या हरकत को सपोर्ट नहीं करता है, जो समुदायों के बीच बने आपसी सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाए। और ये बात कैम्पस का हर शख्स अच्छे से जानता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *