CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कल से ये छह ट्रेनें रहेंगी कैंसल, देखें लिस्ट

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। बिलासपुर जोन के दाघोरा स्टेशन में 11 और 12 दिसंबर को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 11 व 12 दिसंबर को छह ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

ये ट्रेन कैंसल ( cancel) 

12 दिसंबर को बिलासपुर एवं टिटलागढ़ से चलने वाली 02864/08263 बिलासपुर- टिटलागढ़-बिलासपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।

12 दिसंबर को टाटानगर एवं इतवारी से चलने वाली 18109 / 18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी।

12 दिसंबर को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया–झारसुगुडा मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।

13 दिसंबर को झारसुगुडा से चलने वाली 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी

मुंबई-हावड़ा रूट की कई गाड़ियों को झारसुगड़ा और रायगढ़ सेक्शन में घंटों नियंत्रित किया जाएगा

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *