छत्तीसगढ़ में होगी G-20 की चौथी बैठक, मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।

जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों।

जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है

अब मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *