CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मंडौस का असर, इन इलाकों में बारिश के आसार

रायपुर। प्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है। रायपुर सहित अन्य जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में आंशिक रूप से बादल रहने की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले में रहने की सम्भावना है। प्रदेश में 10 दिसंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मंडल पिछले 6 घंटे में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी- उत्तर तमिलनाडु के तट -पुडुचेरी तट के पास त्रिंकोमाली से 350 किलोमीटर दूर, जाफना से उत्तर उत्तर पूर्व में 250 किलोमीटर दूर, मामल्लापुरम से दक्षिण पूर्व की ओर 135 किलोमीटर दूर, चेन्नई से दक्षिण दक्षिण पूर्व की ओर 170 किलोमीटर दूर स्थित है।

इस चक्रवाती तूफान के उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच मामल्लापुरम के पास टकराने की संभावना है। भूमि पर टकराते समय इसकी हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर के आसपास रहने की संभावना है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *