राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का आज सुबह 9 बजे देहावसान हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

कमला दीदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से आमजनों के दर्शनार्थ विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में रखा गया है। वहीं कल रविवार 11 दिसंबर को दोपहर 1 बजे उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी श्रद्धांजली दी है। उन्होंने कहा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी के निधन का समाचार दुखद है। ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *