दिग्गज अभिनेता कमल हसन की भारत जोड़ो यात्रा मे एंट्री, राहुल गांधी संग मिलाया कदम से कदम….

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से शुरू हो कर अब दिल्ली पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में अब सुपरस्टार कमल हसन ने भी कदम कदम मिला लिया है। बीते दिन शनिवार को साउथ के सुपरस्टार कमल हसन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गए हैं। यात्रा में शामिल होने की तश्वीरें कमल हसन ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर की हैं। जिसमें कैप्शन में उन्होने लिखा, अपने गौरवशाली अतीत की विरासत को अपने उज्जवल भविष्य से जोड़ने के लिए चल रहे हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी फिल्मी सितारे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ज्वाइन किया है। इससे पहले स्वरा भास्कर, रिया सेन, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसे सितारों का साथ मिल चुका है। भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर को तिरंगा चौक तक पहुचने वाली यात्रा हैं।

राहुल गांधी की इस यात्रा में भारत के कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया है। जिनमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने यात्रा मे राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *