BREAKING : एम्स रायपुर के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने दिया इस्तीफा

रायपुर।: एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर ने दिल्ली में इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल इस्तीफे का कारण अज्ञात है। बता दें कि डॉक्टर नितिन नागरकर साल 2012 से लगातार डायरेक्टर पद पर लगातार एम्स रायपुर की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। उनके इस्तीफे के साथ ही अब नए डायरेक्टर चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस्तीफा के बाद फिलहाल वे 31 मार्च तक ही सेवा में रहेंगे।

इस बारे में एम्स रायपुर के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि वह दिल्ली से कल ही लौटे हैं। मेरी उनसे इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। अगर उन्होंने दिल्ली में इस्तीफा दिया है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर के घर में कोई भी डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी इंजीनियर हैं। उनका भी मन था कि वह इंजीनियर बनें, लेकिन उनकी दादी के कहने पर वे डॉक्टर बन गए। उन्होंने कहा कि चूंकि इंजीनियरिंग में रुचि है, इसलिए एम्स में जब भी कंस्ट्रक्शन का काम होता है तो वे वहां घंटों रहकर काम करवाते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *