पैदल जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दो की मौत

सक्ती। CG ACCIDENT NEWS : जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लटेसरा में शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। 52 साल के सहनू पोबिया और मनोहर पोबिया (35 वर्ष) दोनों पैदल ही घूमने के लिए निकले थे, तभी शाम के 7 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने चंद्रपुर थाने में दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर DSP अंजलि गुप्ता और नायब तहसीलदार राज भानु पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर वे मामने के लिए तैयार नहीं थे। करीब 5 घंटे तक उन्होंने रोड जाम कर दिया। जिसके कारण यातायात ठप हो गया।

 

एक बार फिर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल सहायता दी, जिसके बाद उन्होंने चक्काजाम खत्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

सहनू का सिर और बायां हाथ वाहन के चक्के में आकर बुरी तरह से कुचल गया। वहीं मनोहर के सिर पर भी गंभीर चोट आई है। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने मेन रोड जो चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग को जोड़ती है, उस पर शव को रखकर 5 घंटे तक चक्काजाम किया। रात करीब 12 बजे उन्होंने चक्काजाम खत्म किया। चक्काजाम खत्म करने के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *