विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कर दी कांग्रेस मंत्री और MLA को रेबीज इंजेक्शन लगाने की मांग

रायपुर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल की टिप्पणी से विधानसभा में जमकर शोरगुल मचा। अग्रवाल ने सत्ता पक्ष के हंगामे पर टिप्पणी की थी। स्वास्थ्य मंत्री से की रेबीज के इंजेक्शन मंगा कर सबको लगाने की मांग की थी। अग्रवाल ने विधानसभा सचिवालय पर भी आरोप लगाया। सत्ता पक्ष को रेबीज के इंजेक्शन को लेकर टिप्पणी की।रिकार्ड से विपक्ष के खिलाफ की गई असंसदीय टिप्पणी कोई नहीं हटाई गई।

वही बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने खेलो इंडिया और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मुद्दा उठाते हुए खेल मंत्री ने सवाल किया. मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि पहले पंचायत, फिर ब्लॉक और ज़ोन और आख़िर में राज्य स्तर पर इसका आयोजन किया गया था. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 26 लाख 4 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की बीच में टोकने पर विपक्ष भड़का. अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रश्नकाल में भी ऐसी स्थिति बनेगी कि प्रश्न ही ना पूछने दिया जाये तो सदन कैसे चलेगा. सत्तापक्ष ही सवाल पूछ ले. चंद्राकर ने पूछा कि हम सुर या पिट्ठूल खेलते हैं तो इसकी टीम का सलेक्शन कैसे हुआ? क्या इसे ओलंपिक संघ से मान्यता दी गई है?

खेल मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के लोगों ने हिस्सा लिया. हमने जितने खेलों को शामिल किया था, सबसे पहले पंचायत स्तर पर खिलवाया. कबड्डी, खो-खो और फुगड़ी को मान्यता दी गई है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *