राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही परिसर में नव निर्मित बैरक का लोकार्पण भी किया। प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें सत्र के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *