कांग्रेसी नेता की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ़्तार स्काॅर्पियो ने मारी टक्कर

महासमुंद: जिले में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष थे।  बाइक को अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी स्काॅर्पियो चालक वाहन के साथ फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी बीती रात 12 बजे के बीच दो पहिया वाहन से बरोंडा चौक की ओर से क्लब पारा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान एसटीडी के पास राइट टर्न के दौरान तेज रफ़्तार स्काॅर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी बाइक से उछल कर दूर जा गिरे। वहीं, बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में कांगेस नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *