कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में करेंगी विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यों के द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई 19 जून को सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है। इस अवसर पर आवेदक, अनावेदक के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान सुनवाई हेतु सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में बारी-बारी से उपस्थित होंगे। सुनवाई में रखे गए प्रकरणों के संबंध में न्यायालय में प्रस्तुत चालान, राजीनामा (समझौता) के संबंध में सक्षम अधिकारी के साथ सुनवाई स्थल पर जानकारी सहित उपस्थित होंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *