एसपी ऑफिस के सामने हत्या, खून से लथपथ मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। शहर में एसपी दफ्तर के ठीक सामने स्थित एक घर में एक बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड जांच के लिए पहुंची। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर में एमजी वार्ड में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित घर में बुजुर्ग महिला चंपा बाई (70 वर्ष) अपने भतीजे के साथ रहती थी। भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया था, तब से महिला अकेले घर में रह रही थी। 28 जून को पड़ोसियों ने मृतका के भतीजे को सूचना दी कि महिला कीलाश घर में पड़ी हुई है। इसके बाद भतीजा घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के जबड़े पर चोट के निशान हैं। जमीन पर काफी खून भी बहकर सूखा हुआ था। भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जगदलपुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस टीम हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *