CG : PM मोदी ने I.N.D.I.A. गठंबधन पर साधा निशाना…‘सत्ता के लालच में सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं’

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायगढ़ में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। रैली से पहले कार्यक्रम में उन्होंने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैं माता कौशल्या के धाम और भगवान राम के ननिहाल से लोगों को जागरूक करने आया हूं। कुछ लोग सत्ता की लालच में सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को कांग्रेस सरकार के कारण पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सिर्फ घोटालों की राजनीति करती है और हवा-हवाई दावों में जुटी रहती है। गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंन कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बहनों से शराबबंदी का वादा किया। लेकिन शराब में ही घोटाला कर दिया। गाय के गोबर में ही कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर दिया। भ्रष्ट सरकार ने खनिज संपदा को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस खनिज संपदा को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही है। मेरे परिवारजनों कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

मोदी ने कहा कि 50 साल पहले इंदिरा जी के जमाने में कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था। आज भी उसी नारे के साथ राजनीति कर रही है। अगर उस समय कांग्रेस ने काम किया होता तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। भाजपा ने बिचौलियों को बाहर निकाला और लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचाया। मुफ्त राशन बिना किसी घोटाले के लोगों तक पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत के तहत लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर 400 रुपए सस्ते किए गए।

पीएम ने कहा कि माता कौशल्या का धाम छत्तीसगढ़ में है। भगवान राम के ननिहाल से लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। जिनको आप लोगों ने 9 साल से केंद्र से बाहर कर रखा है उन्होंने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कह रहे हैं। सत्ता के लालच में लोग सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम वनवासियों को अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें शबरी के झूठे बेर प्यार से राम खा लेते हैं। इंडिया गठबंधन के लोग भारत की सनातन संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। यह लोग भारत को मिटाना चाहते हैं। अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने, क्योंकि कांग्रेस सरकार गरीबों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। अगर यहां के युवाओं को रोजगार चाहिए तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना होगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *