बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक बार फिर बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है… मौसम में आए बदलाव का असर जिले के किसानों पर भी देखने को मिल रहा है… इलाके में कल जहां दिनभर आसमान में बदली का डेरा रहा और ठंडी हवाएं चलती रही…

 वहीं आज सुबह से आसपास में बादलों का डेरा रहा और तापमान में गिरावट भी देखने को मिली… आने वाले दिनों में भी ऐसी ही स्थिति रहने के अनुमान लगाए गए हैं… जिसके बाद फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है…

धान की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है… और किसान धान को बेचने की तैयारी में लगे हैं… लेकिन ये खराब मौसम ने किसानों को मायूस कर दिया है… वहीं जिला प्रशासन ने धान खरीदी केंद्रों को धान की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी कर दिया है…

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *