औद्योगिक क्षेत्र में लगातार चोरी व्यापारी भगवान भरोसे* *कार्रवाई नहीं होने से व्यापारीगण एफआईआर नहीं दर्ज करा रहे है

धरसीवां-औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा सांकरा अब इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है लगातार चोरी से व्यापारी भगवान भरोसे है क्योंकि यहां अब पुलिस प्रशासन पर उंगली उठ रही है क्योंकि यहां पर लगातार चोरी होने से व्यापारी एफआईआर तक नहीं करा रहे हैं क्योंकि चोर चंद दिनों में छुट जाते हैं और वारदात को फिर अंजाम देते हैं, बीते रात्रिकालीन चोरों ने चंद्राकर किराना दुकान में सिगरेट और गुटका तंबाकू पार कर फरार हो गए वहीं फटाके की दुकान पर चोरो ने फटाका चोरी कर फरार हो गए फटाका दुकान के संचालक परमानंद वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर कारावाही नहीं होने से व्यापारी एफआईआर दर्ज नहीं करा रहे हैं नवीन आयुर्वेद के संचालक के दुकान में कई बार चोरी हुई कारावाही नहीं होने से शटर अब भगवान भरोसे छोड़कर चले जाते हैं कुछ व्यापारी रात्रिकालीन अपने प्रतिष्ठान में चौकीदारी करते सोते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *