रायपुर दक्षिण प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने 67,851 वोटों से जीत कर फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया

रायपुर।  बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बाद शाम को अपनी विजयी रैली निकाली और पत्रकारो  से कहा मेरे जीत मे मोदी जी आशिर्वाद है।बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को अपना प्रत्याशी बनाया था। बृजमोहन अग्रवाल को कुल 1,09,263 मत मिले हैं। वही महंत रामसुंदर दास को 41,412 मत मिले हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी प्रदीप कुमार साहू थे, जिन्हें मात्र 1612 वोट प्राप्त हुए हैं। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल को हराने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी फिर भी वह उनकी जीत को रोक नहीं पाए।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *