कांग्रेस की मंशा बहुत खतरनाक, लोग तय करें कि देश वोट जिहाद से चलेगा या राम राज्य से, पीएम का विपक्ष पर निशाना

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की मंशा बहुत खतरनाक है और वह मोदी के खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है। लोगों को तय करना होगा कि भारत वोट जिहाद से चलेगा या राम राज्य से।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हार की हताशा में आजकल कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई, तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है।

कांग्रेस बाबा साहेब से नफरत करती है। इसी नफरत में अब कांग्रेस ने एक और चाल चली है। कांग्रेस चाहती है कि संविधान बनाने का श्रेय बाबा साहेब को न मिले। कांग्रेस ने कहना शुरू कर दिया है कि संविधान बनाने में बाबा साहेब का योगदान कम था, संविधान बनाने में नेहरु जी ने ज्यादा बड़ी भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं। यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। सोचिए, कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है! आज भारत इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा।
जब तक मोदी जिन्दा है, नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा।

और ये हजारों वर्ष पुराने भारत को, उसकी इस संतान की गारंटी है। कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसा धंस चुकी है कि उसे और कुछ नजर नहीं आ रहा।कांग्रेस की चली तो कांग्रेस कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोट बैंक का है।

अब मोदी 400 सीटें इसलिए मांग रहा है…

ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं
ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दें
ताकि अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी, ताला न लगा दे
ताकि कांग्रेस देश की खाली जमीन, खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे
ताकि एससी/एसटी/ओबीसी को मिले आरक्षण पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए डाका न डाले
ताकि कांग्रेस अपने वोट बैंक की सभी जातियों को रातों रात ओबीसी न घोषित कर दे

हार की हताशा में आजकल कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई, तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है।

कांग्रेस बाबा साहेब से नफरत करती है। इसी नफरत में अब कांग्रेस ने एक और चाल चली है। कांग्रेस चाहती है कि संविधान बनाने का श्रेय बाबा साहेब को न मिले। कांग्रेस ने कहना शुरू कर दिया है कि संविधान बनाने में बाबा साहेब का योगदान कम था, संविधान बनाने में नेहरु जी ने ज्यादा बड़ी भूमिका निभाई थी।

आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। पहले चरण में विपक्ष पस्त पड़ गया था, दूसरे चरण में विपक्ष ध्वस्त हो गया था और आज तीसरे चरण में जो कुछ बाकी रह गया है, वो भी अस्त हो जाएगा। क्योंकि पूरे देश ने ठान लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार।

आज सुबह मैं मेरा कर्तव्य निभाने गया था और सुबह मैं वोट करके आपके पास आया हूं। मेरा हमेशा से मत रहा है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है और हर नागरिक को इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। आज मैं धार में देख रहा हूं, यहां की माताएं-बहनें जिस तरह से परंपरागत वेशभूषा में आई हैं, जैसे अपने परिवार में कोई अवसर हो। ये लोकतत्रं का मिजाज है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *