विधायक व अभिनेता अनुज शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रायपुर। भाजपा विधायक व अभिनेता अनुज शर्मा ने भी मतदान के प्रति अनुकरणीय पहल की है। अनुज शर्मा की तबीयत खराब थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बावजूद अनुज ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझी। डाक्टरों की सलाह और अनुमति पर अनुज शर्मा अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गयी। उन्हें लगातार वोमेटिंग होने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर से मतदान के बाद वो वापस अस्पताल ले जाया गया। पिछले कुछ दिनों से अनुज शर्मा को डिहाईड्रेशन की समस्या थी। उनकी तबीयत खराब हो रही थी, ज्यादा बिगड़ी तबियत को देख अनुज शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *