Accident : दुर्ग से रायपुर के लिए निकली महिला मतदान कर्मी की मौत…वाहन ने मारी ठोकर

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत बने कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे है। वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनाव वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड बैठी थी। इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। वो जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे बगल के निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया, जहां से उसे रायपुर ले जाया गया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *