ऑटो चालक गिरफ्तार, सोने की चैन चोरी करने का मामला

बिलासपुर। ऑटो रिक्शा वाले ने अपने सवारी के बैग से एक लाख रुपये की सोने की चैन और मोबाइल फोन पर तब हाथ साफ कर दिया जब वह दवाई लेने के लिए कुछ देर के लिए ऑटो रोककर उतरा। आरोपी को पेंड्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर के सीपत थाने के ग्राम भाड़ी में रहने वाला देवेंद्र कश्यप 20 जनवरी को अपनी बहन और जीजा से मिलने पेंड्रा पहुंचा। बिलासपुर से बस में बैठकर वह अग्रसेन भवन पुराना बस स्टैंड पेंड्रा में उतरा और वहां से आटो लेकर बहन के घर पथगवां रवाना हुआ। रास्ते में वह साक्षी मेडिकल स्टोर पर ऑटो रुक कर उतरा और दवाई लेने चला गया। इस बीच ऑटो रिक्शा के चालक ने देवेंद्र कश्यप की बैग से दो तोले की सोने का हार और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन चुरा लिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *