कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बासनवाही-मुसुरपुट्टा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
यह घटना जिले के नरहरपुर विकासखंड के मुसुरपुट्टा गांव की है। जहां एक मां ने अपने ही दो बच्चों को फांसी पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम भुनेश्वरी ध्रुव पति चेतन ध्रुव उम्र 28 वर्ष है। बेटी देविका ध्रुव ढाई साल की थी और बेटा टिकेश्वर ध्रुव 11 माह का। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
2022-02-03