मसाज पार्लर की आड़ में होता था जिस्म का सौदा, नशीली दवा खिलाकर कराते थे देह व्यापार, 6 युवक गिरफ्तार

लखनऊ। मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। लड़कियों को नशीली दवा खिलाकर ग्रहाकों के पास भेजा जाता था। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमती नगर की एक युवती मसाज पार्लर में काम करती थी।

यहां काम करने वाले कुछ लोगों ने उसे 6 महीने पहले फोन कर यहां नौकरी के लिए बुलाया था। जब वो यहां पहुंची तो उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस पार्लर में देशभर से लड़कियों को बुलाया जाता है फिर उसने देह व्यापार कराया जाता है। पीड़िता की शिकात पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापा मारकर 6 युवकों को गिरफ्तार किया और 8 लड़कियों को छुड़वाया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.