युवक बना लुटेरी दुल्हन का शिकार, 17 लाख देकर घर लाई नववधू 15 दिन बाद रफूचक्कर

जालौर। एक युवक ने 17 लाख रुपए देकर 23 साल की दुल्हन से शादी की। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वह फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। मामला राजस्थान के जालौर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बागोड़ा थाना क्षेत्र के जूनी बाली निवासी हरिसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि फरवरी 2021 में उसने शादी की थी।

शादी करवाने के नाम पर एक दलाल ने उससे 17 लाख रुपए लिए थे। शादी के 15 दिन बाद दुल्हन पीहर गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। फिर उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसने फर्जीवाड़ा किया था। उसके साथ धोखाधड़ी की गई। युवक की शिकायत पर बागोड़ा पुलिस थाने में धोखाधड़ीपूर्वक फर्जी तरीके से शादी करवाकर रुपए हड़पने का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दलाल इंदु भाई को गिरफ्तार कर लिया।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.