शहीदी पर्व पर गुरुबाणी संग शरबत-चने की सेवा, हजारों राहगीर हुए लाभान्वित

रायपुर के शास्त्री चौक में सोमवार को सिक्खों के पांचवें गुरु श्रीगुरु अरजन देवजी के शहीदी पर्व की स्मृति में भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। दशमेश सेवा सोसायटी और सिक्ख समाज के प्रमुख सेवादारों द्वारा इस आयोजन में राहगीरों को ठंडा शरबत और चने का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे गुरुद्वारा देवेंद्रनगर के ग्रंथी ज्ञानी सुरजीत सिंघजी ने गुरु की अरदास से की। इसके बाद पूरे दिन शास्त्री चौक गुरुवाणी कीर्तन की मधुर लहरियों से गूंजता रहा और शाम 6 बजे तक शरबत व चने की सेवा अनवरत चलती रही। हजारों लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर गुरुओं की सीखों को स्मरण किया।

इस सेवा में जसबीर सिंह भाटिया, प्रीतपाल सिंह होरा, परविन्दर सिंह भाटिया, बॉबी होरा, देवेन्दर सिंह ढिल्लन, सतिन्दर सिंघ शानू, हितेन्द्र बारा, बबलू भाटिया, लवली अरोरा और रवि भूटानी जैसे समर्पित सेवादारों ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, बलदेव सिंह भाटिया, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, हरमीत सिंह होरा, दिलेर होरा, हरचरण सिंह छाबड़ा और कुलदीप जुनेजा ने भी विशेष रूप से शिरकत की।

श्रीगुरु अरजन देवजी शहीदी पर्व के अवसर पर आयोजित यह सेवा समाज में आपसी सद्भाव, सेवा भावना और गुरुओं की शिक्षाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बन गई। इसने यह संदेश दिया कि निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची भक्ति है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *