रायपुर में लॉन्च हुआ RAAYA का लक्ज़री मेंसवियर स्टोर, भारतीय परंपरा और स्टाइल का नया ठिकाना

रायपुर। भारत के प्रतिष्ठित मेंसवियर ब्रांड RAAYA ने पंडरी मेन रोड, क्लॉथ मार्केट जंक्शन, निरंकारी फर्नीचर के पास स्थित अपने सबसे भव्य स्टोर का उद्घाटन किया। यह स्टोर अब राजधानी रायपुर का नया प्रीमियम डेस्टिनेशन बन चुका है, जहाँ पारंपरिक भारतीय परिधानों की लक्ज़री रेंज एक छत के नीचे उपलब्ध है।

स्टोर का उद्घाटन जयहिंद ग्रुप के संस्थापक नागराज जैन, निदेशक दिनेश जैन और मनुलाल अग्रवाल द्वारा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। RAAYA के युवा संस्थापक प्रेशित जैन ने इस मौके पर कहा, “RAAYA वह स्थान है जहाँ विरासत आकांक्षा से मिलती है। रायपुर के साथ हम परंपरा को स्टाइल के साथ मनाने का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।”

RAAYA में कुर्ता, सूट, इंडो-वेस्टर्न, बंधगला और शेरवानी जैसे मेंसवियर की एक आकर्षक और क्यूरेटेड रेंज उपलब्ध है। चाहे त्योहारी सीज़न हो या शादी-ब्याह जैसे खास मौके, यह स्टोर पुरुषों के लिए सम्पूर्ण पारंपरिक वार्डरोब समाधान प्रदान करता है — जिसमें फैब्रिक की गुणवत्ता, डिज़ाइन की बारीकी और सांस्कृतिक गरिमा का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

RAAYA का लक्ष्य भारत के पारंपरिक मेंसवियर को वैश्विक मंच पर ले जाना है। रायपुर में यह स्टोर न सिर्फ खरीदारी का अनुभव देगा, बल्कि एक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का केंद्र भी बनेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *